नेपाली पीएम ओली का बेतुका बयान, कहा- असली अयोध्या नेपाल में, राम भी थे नेपाली

By अंकित सिंह | Jul 13, 2020

भारत-नेपाल तनाव के बीच नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अजीबोगरीब बयान दिया है। अब उन्होंने भारत के आस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए है। उन्होंने अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि को लेकर ऐसी बात कर दी है जिसका ना कोई सिर है और ना ही पैर। केपी शर्मा ओली ने भारत के अयोध्या को मानने से ही इंकार कर दिया। उनके बयान को सुनकर आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। नेपाली पीएम ने कहा कि भारत में जो अयोध्या है वह नकली है, जबकि असली अयोध्या तो नेपाल में है। उन्होंने कहा कि भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए नकली अयोध्या का निर्माण किया है जबकि असली अयोध्या नेपाल में है। ओली ने कवि भानुभक्त आचार्य की जयंती पर आरोप लगाया कि नेपाल पर सांस्कृतिक रूप से अत्याचार किया गया है। उन्होंने हास्यास्पद बयान देते हुए कहा कि हम सभी मानते है कि हमने भारतीय राजकुमार राम को सीता दी थी बल्कि ऐसा नहीं है। हमने भारत में स्थित अयोध्या के राजकुमार को सीता नहीं दी थी बल्कि नेपाल के अयोध्या के राजकुमार को दी थी। उन्होंने साफ तौर पर दावा किया कि भगवान राम नेपाली है भारतीय नहीं। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर