Kerala में Nepotism पर बवाल, Minister Sunny Joseph के रिश्तेदार ने विवादों के बाद पद से दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2026

 केरल के बिजली मंत्री सनी जोसेफ ने सोमवार को कहा कि विपक्ष द्वारा भाई-भतीजावाद का आरोप लगाए जाने के बाद विवाद से बचने के लिए उनके रिश्तेदार ने उनके अतिरिक्त निजी सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के सत्ता में आने के बाद जोसेफ के रिश्तेदार एवं कांग्रेस नेता बेनी थॉमस को उनका अतिरिक्त निजी सचिव नियुक्त किया गया था। विपक्ष की आलोचना के बाद थॉमस ने रविवार को मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जोसेफ ने कन्नूर में पत्रकारों से बातचीत में थॉमस के इस्तीफे की पुष्टि की।

जोसेफ ने कहा, ‘‘किसी और ने कोई मुद्दा नहीं उठाया।’’ मंत्री के अनुसार, उन्हें मिले समर्थन के बावजूद थॉमस ने नियुक्ति से जुड़े विवाद के कारण इस्तीफा देना चुना। जोसेफ ने कहा, ‘‘मुझे उनके जैसे किसी व्यक्ति की आवश्यकता थी क्योंकि मैं बिजली और पर्यावरण सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाल रहा हूं। मुझे एक ऐसे भरोसेमंद व्यक्ति की जरूरत थी जिसे मैं अच्छी तरह जानता हूं और जो काम में मेरी सहायता कर सके।

जब यह मुद्दा विवादित हो गया तो उन्होंने पहल करते हुए इस्तीफा दे दिया।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने थॉमस से इस्तीफा मांगा था, तो केपीसीसी अध्यक्ष जोसेफ ने कोई जवाब नहीं दिया। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्ता में रहने के दौरान यूडीएफ ने मंत्रियों के निजी कर्मचारियों में रिश्तेदारों की नियुक्ति की अक्सर आलोचना की थी। सरकार परिवर्तन के बाद एलडीएफ ने जोसेफ के निजी कर्मचारियों में थॉमस की नियुक्ति को लेकर यूडीएफ की आलोचना की थी।

प्रमुख खबरें

Siddaramaiah ने 2028 का कर्नाटक चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोले- आज की राजनीति पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है

Karnataka Cabinet Expansion | क्या कर्नाटक में होगा कैबिनेट का विस्तार? CM डीके शिवकुमार के दिल्ली दौरे से अटकलें तेज़

Love Horoscope 27 July 2026 | जानें आपकी लव लाइफ में आज घुलेंगे मिठास के रंग या बढ़ेगी थोड़ी दूरी? आज का लव राशिफल

CWG 2026: Raja Muthupundi ने ग्लासगो में रचा इतिहास, 65kg वेटलिफ्टिंग में शानदार वापसी के साथ जीता सिल्वर मेडल