Bollywood अभिनेत्री Karishma Kapur के पूर्व पति और बिजनेसमैन Sunjay Kapur की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

By रितिका कमठान | Jun 13, 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की पूर्व पति और बिजनेस मैन रहे संजय कपूर का निधन हो गया है। 13 जून को यूके में पोलो खेलने के दौरान संजय कपूर को दिल का दौरा पड़ गया। इस दौरान उनका निधन हो गया है। उन्होंने इंग्लैंड में अंतिम सांस ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय कपूर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। संजय इंग्लैंड में पोलो खेल रहे थे। इस दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई। तभी वो मैदान से बाहर गए। यहां उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। संजय कपूर होटल व्यवसायी जैसल सिंह की कप्तानी वाली टीम सुजान के खिलाफ खेल रहे थे।

 

संजय कपूर की नेटवर्थ जानें

संजय कपूर दिल्ली के रहने वाले थे। उन्होंने बकिंघम यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की थी। संजय कपूर मूल रूप से व्यवसायी और सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे। ये मोबिलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसके वो अध्यक्ष थे। उनकी कंपनी इंजीनियर्ड ऑटोमोटिव कंपोनेंट में विशेषज्ञता हासिल करी हुई है। संजय कपूर पोलो के भी खिलाड़ी थी, जिसके खेलने के दौरान ही उनका निधन हुआ है।

फोर्ब्स की लिस्ट की मानें तो संजय कपूर की कुल संपत्ति 1.1 से 1.8 बिलियन डॉलर के आसपास थी जो 9200 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय की कई संपत्तियां दिल्ली, मुंबई से लेकर लंदन में भी है। उनके पास कई सुपर और लग्जरी गाड़ियां भी है। संजय कपूर दुनिया के 2703 वें सबसे अमीर व्यक्ति थे।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस