Gaza में आम नागरिकों की जान की रक्षा न करके नेतन्याहू ‘‘इजराइल को नुकसान’’ पहुंचा रहे हैं: बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2024

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को कहा कि उन्हें लगता है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में हमास के खिलाफ अपने युद्ध के तरीके से ‘‘इजराइल की मदद करने के बजाय उसे नुकसान’’ पहुंचा रहे हैं।

बाइडन कई महीनों से कहते आए हैं कि इजराइल गाजा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत होने के कारण अंतरराष्ट्रीय सहयोग खो सकता है और अमेरिकी समाचार चैनल ‘एमएसएनबीसी’ के जोनाथन केपहर्ट के साथ हालिया साक्षात्कार में की गई उनकी ताजा टिप्पणी दोनों नेताओं के बीच तनावपूर्ण होते संबंधों की ओर इशारा करती है।

बाइडन ने गाजा में लोगों के बड़ी संख्या में मारे जाने पर बात की। उन्होंने कहा, ‘‘इजराइल जिसके लिए प्रतिबद्ध है, यह उसके विपरीत है और मुझे लगता है कि यह एक बड़ी गलती है।’’ बाइडन ने साथ ही कहा कि वह रॉकेट हमलों से इजराइलियों की रक्षा करने वाले आयरन डोम मिसाइल अवरोधकों जैसे हथियारों की आपूर्ति को नहीं रोकेंगे।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे