Netanyahu ने रक्षा मंत्री को बर्खास्त किया, हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2023

यरुशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने न्यायपालिका में आमूल-चूल बदलाव की उनकी योजना को चुनौती देने वाले रक्षा मंत्री योआव गैलेन्ट को बर्खास्त कर दिया जिसके विरोध में हजारों प्रदर्शनकारी रविवार रात को सड़कों पर उतर आए। तेल अवीव में प्रदर्शनकारियों ने एक मुख्य राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और बड़े अलाव जलाए जबकि यरुशलम में नेतन्याहू के निजी आवास के बाहर एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों से पुलिस की झड़प हुई। इस प्रदर्शन ने न्यायपालिका में बदलाव करने की नेतन्याहू की योजना को लेकर एक महीने से जारी संकट को और गहरा कर दिया है। गैलेन्ट को बर्खास्त करने से संकेत मिलता है कि प्रधानमंत्री और उनके सहयोगी इस सप्ताह अपनी योजना पर आगे बढ़ेंगे।

उनका यह भी कहना है कि ये कानून भ्रष्टाचार के मुकदमे का सामना कर रहे नेतन्याहू के लिए हितों का टकराव भी है। इस योजना के खिलाफ पिछले तीन महीने से हजारों लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं जो देश के 75 साल के इतिहास में सबसे बड़ा प्रदर्शन है। नेतन्याहू के कार्यालय ने एक संक्षिप्त बयान में रविवार देर रात कहा कि प्रधानमंत्री ने गैलेन्ट को बर्खास्त कर दिया है। बाद में नेतन्याहू ने ट्वीट किया, ‘‘हम सभी को विरोध के खिलाफ एकजुट होना होगा।’’ बर्खास्त किए जाने की घोषणा के तुरंत बाद गैलेन्ट ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इजराइल की सुरक्षा हमेशा मेरी जिंदगी की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और हमेशा रहेगी।’’ विपक्ष के नेता याईर लापिद ने कहा कि गैलेन्ट की बर्खास्तगी ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाती है और सभी रक्षा अधिकारियों की चेतावनी को नजरअंदाज करती है।’’ इस बीच, न्यूयॉर्क में इजराइल के महावाणिज्य दूत असफ जमीर ने इसके विरोध में इस्तीफा दे दिया।

प्रमुख खबरें

भारत सरकार की बड़ी एडवाइजरी जारी, नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह | Check Advisory

Gautam Adani AGM 2026 | इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1.5 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश देश-निर्माण के प्रति हमारा भरोसा - गौतम अडानी

भीषण गर्मी में AC को देगा टक्कर, ये Cooler Buying Guide बचाएगी आपके हजारों रुपये

Love Horoscope For 24 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन