ये पूरी दुनिया की लड़ाई है...सुनक के सामने बोले नेतन्याहू- हमें एक साथ खड़े होने और जीतने की जरूरत

By अभिनय आकाश | Oct 19, 2023

तेल अवीव में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने संयुक्त प्रेस वार्ता की है। नेतन्याहू ने कहा कि यह केवल हमारी लड़ाई नहीं है बल्कि यह पूरी दुनिया की लड़ाई है। यह हमारा सबसे काला समय है, यह दुनिया का सबसे काला समय है। हमें एक साथ खड़े होने और जीतने की जरूरत है। ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि पिछले दो हफ़्तों में यह(इज़रायल) देश कुछ ऐसे दौर से गुज़रा है जिसे किसी भी देश नहीं सहना चाहिए। मुझे पता है कि हमास के आतंकवादियों के बिल्कुल विपरीत आप नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए हर सावधानी बरत रहे हैं। मैं आपको उस समर्थन के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं जो आपकी सरकार ने इस भयावहता में फंसे ब्रिटिश नागरिकों के परिवारों को दिया है, जिसमें बंधकों को रिहा करने, उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के आपके प्रयास भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू