US-Iran Peace Talks विफल होने पर क्या बोले इजरायली पीएम Benjamin Netanyahu?

By एकता | Apr 12, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के विफल होते ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को सफल बताते हुए कहा कि इजरायल ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और ईरान के परमाणु व बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

इसे भी पढ़ें: JD Vance के बाद Iranian Delegation भी इस्लामाबाद से लौटा, Pakistan ने की अपील

अमेरिका ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

रविवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस विफलता के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'अमेरिका अपनी 'रेड लाइन्स' पर कायम है और ईरान ने शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है। वार्ता का विफल होना अमेरिका से कहीं ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है। कोई समझौता न होने के कारण अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वापस लौट रहा है।'

इसे भी पढ़ें: US-Iran Peace Talks । बेनतीजा बैठक के बाद इस्लामाबाद से खाली हाथ लौटे JD Vance, ईरान के अड़ियल रुख की आलोचना की

ईरान ने अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार

दूसरी ओर, ईरान ने बातचीत टूटने का पूरा दोष अमेरिका पर मढ़ा है। ईरान के सरकारी मीडिया IRIB के अनुसार, ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने शांति के लिए कई प्रस्ताव पेश किए थे, लेकिन अमेरिका की 'अनुचित मांगों' और अड़ियल रुख के कारण बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इस विफलता के बाद क्षेत्र में तनाव और अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह