लैंड करते ही गिरफ्तार हो जाते नेतन्याहू, अगर हंगरी ने नहीं किया होता ये काम

By अभिनय आकाश | Apr 03, 2025

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही हंगरी ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट से बाहर निकलने का निर्णय लिया है। यह घटना तब हुई जब आईसीसी ने नेतन्याहू के खिलाफ ग़ाज़ा में युद्ध अपराधों के आरोप में गिरफ़्तारी वारंट जारी किया था। प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान के चीफ ऑफ स्टाफ गेरगेली गुलेयास ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि हंगरी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय से हटेगा। सरकार संवैधानिक और अंतरराष्ट्रीय कानूनी ढांचे के अनुसार बृहस्पतिवार को वापसी की प्रक्रिया शुरू करेगी। यह घोषणा ऐसे समय में की गई जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पहुंचे हैं। गाजा पट्टी में युद्ध के लिए उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी है। 

प्रमुख खबरें

Barcelona ने नए Season की शुरुआत में 7 लगातार Wins के साथ दागे 33 Goals

Tata Electronics ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए Nexperia और Fujifilm संग किए समझौते

ICC के नए उपाध्यक्ष बने Tavengwa Mukuhlani, Imran Khwaja की जगह 2027 तक संभालेंगे पद

मछुआरों को EEZ में Tuna जैसी महंगी मछलियां पकड़ने पर देना होगा ध्यान: Rajiv Ranjan Singh