Jharkhand Travel Guide: नेतरहाट के Sunset और Sunrise का जादू, आखिर क्यों कहते हैं इसे 'Nature' का स्वर्ग?

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 19, 2026

घुमक्कड़ लोग घूमने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों की ट्रिप की प्लानिंग हमेशा बनीं रहती है। भारत में ऐसी कई जगहें जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। घूमने की जब बात आती है, तो लोग हमेशा शिमला, मनाली, जयपुर, ऋषिकेश, मसूरी और अब तो लेह लद्दाख जाते हैं। हालांकि, लोगों को यह नहीं पता भारत विविधता से सपन्न है, यहां पर कई ऐसी जगहे जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं। तो चलिए आपको बताते हैं झारखंड के नेतरहाट के बारे में, जो किसी जन्नत से कम नहीं है।

झारखंड में रांची से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेतरहाट एक ऐसा हिल स्टेशन है जो मन को खुशी और सुकून के लिए सबसे बेस्ट है। असल में इस हिल स्टेशन का यह नाम नेचर ब्यूटी की वजह से दिया गया है। यह लातेहार जिले  में समुद्रतल से करीब 1128 मीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह की हरियाली और शांत वातावरण देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। वैसे यह स्थान छोटानागपुर की रानी के नाम से भी लोकप्रिय है।

सनराइज और सनसेट के लिए फेमस 

खासकर नेतरहाट सनराइज और सनसेट के लिए बेहद फेमस है। यदि आप सनसेट का नजारा देखना चाहते हैं, तो आप मैगनोलिया प्वाइंट की तरफ रुख करें क्योंकि यहां से सबसे खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इस जगह को लेकर अंग्रेज लड़की मैगनोलिया और स्थानीय आदिवासी चरवाहे की अधूरी लव स्टोरी भी काफी पॉपुलर है। हालांकि, इस लव स्टोरी का कोई प्रमाण नहीं है।

नेतरहाट में घूमने लायक जगहें

नाशपाती बागान

इस हिल स्टेशन में आपको खूबसूरत हरे-भरे पहाड़ और बहते हुए झरने देखने को मिल जाएंगे। नाशपाती का बागान भी इस खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

अपर और लोअर घाघरी वॉटरफॉल

प्रकृति प्रेमी और फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए यह जगह बेहद सुंदर है। यहां पर आपको एकदम शांत और छायादार वातावरण देखने को मिलेगा। सुकून से समय बिताने के लिए यह जगह बेहतरीन है और आपको यहां पर वॉटरफॉल देखने को मिल जाएगा।

प्रमुख खबरें

Accenture Salary Hike में बड़ा बदलाव, अब 50% Base Salary और 50% Lump Sum Payment के रूप में मिलेगा लाभ

Bangladesh की साख दांव पर, Zimbabwe के खिलाफ Series जीतने के लिए निर्णायक T20 में झोंकनी होगी पूरी ताकत

Rohit Sharma की फॉर्म पर Morne Morkel का बड़ा बयान, लॉर्ड्स में निर्णायक मुकाबले के लिए बताया जीत का प्लान

Lords ODI में Rohit Sharma की फॉर्म और कप्तानी का टेस्ट, Series जीतने के लिए England से बड़ी टक्कर