Netflix का डबल धमाका, Squid Game के दूसरे सीजन की रिलीज डेट की घोषणा, तीसरे को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

By एकता | Aug 01, 2024

2020 की सबसे बड़ी सीरिज 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन की रिलीज डेट की घोषणा हो गयी है। सीरीज इस साल 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने बुधवार को ओलंपिक थीम वाले एक वीडियो के साथ सीरीज की रिलीज डेट की घोषणा की है। सिर्फ इतना ही नहीं ओटीटी प्लटफॉर्म ने इस सीरीज के आखिरी और तीसरे सीजन को लेकर भी एक बड़ी घोषणा की। नेटफ्लिक्स ने कहा कि 'स्क्विड गेम' का तीसरा सीजन 2025 में रिलीज होगा। हालांकि, सीरीज के इस आखिरी सीजन की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फिलहाल दर्शक दूसरे सीजन को देखने पर अपना फोकस कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix US (@netflix)

इसे भी पढ़ें: Plastic Surgery की अफवाहों से परेशान हुईं Selena Gomez, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

'स्क्विड गेम' के पहले सीजन को खिलाड़ी 456 ने जीता था। सीरीज के अंत में दिखाया गया था कि खिलाड़ी 456 इस गेम को चलाने वाले लोगों को पता लगाने के लिए फिर से गेम में एंट्री लेने वाला है। अनजान लोगों को बता दें, दक्षिण कोरियाई सीरीज 'स्क्विड गेम' 2020 में रिलीज हुआ था और देखते ही देखते दुनियाभर में एक सनसनी बन गयी। पिछले तीन साल से दर्शक इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में SIR पूरा होने के बाद Voter List जारी, कुल 71.58 लाख मतदाता दर्ज

flydubai पायलट Smit Machhar ने घायल हालत में खोला Cockpit, PM Modi ने की जमकर तारीफ

Education Ministry ने 5 Classical Languages के लिए Centres of Excellence को दी हरी झंडी

AIIMS Bhopal में Assistant Professor पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें ईमेल से आवेदन