Netflix में Reed Hastings युग का अंत, 25 साल बाद कंपनी के Board से लेंगे विदाई

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 17, 2026

ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स के सह-संस्थापक और चेयरमैन रीड हेस्टिंग्स इस साल जून में अपना कार्यकाल समाप्त होने पर कंपनी के निदेशक मंडल से हट जाएंगे। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि हेस्टिंग्स अब परोपकार कार्यों और अन्य गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं।

हेस्टिंग्स ने एक बयान में कहा, नेटफ्लिक्स में मेरा असल योगदान सिर्फ किसी एक निर्णय तक सीमित नहीं था। मैंने हमेशा ग्राहकों की खुशी को प्राथमिकता दी, अच्छी कार्य संस्कृति बनाने पर ध्यान दिया और ऐसी कंपनी बनाने की कोशिश की जो लोगों को पसंद आए और लंबे समय तक सफल रहे। कंपनी ने बृहस्पतिवार को अपने तिमाही के परिणाम जारी करने के साथ ही हेस्टिंग्स के पद छोड़ने की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!