नेटफ्लिक्स अब हिंदी में उपलब्ध! अपनी पंसदीदा शो को दोनों भाषाओं में कर सकेंगे सर्च

By रेनू तिवारी | Aug 08, 2020

नयी दिल्ली। विश्व का सबसे लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने भी अब मान लिया है कि हिंदी के बिना उसका बिजनेज नहीं चल सकता। दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली हिन्दी को नेटफिल्स में एड कर दिया गया है। अभी तक नेटफ्लिक्स  पर कंंटेंट आप केलव अंग्रेजी और चीनी भाषा में ही सर्च कर सकते थे लेकिन अब आप हिन्दी भाषा में भी अपने पसंदीदा कंटेंट को सर्च कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कह दी बड़ी बात, वायरल हो गया इंटरव्यू

नेटफ्लिक्स पर एक खाते के तहत पांच लोग अपने प्रोफाइल बना सकते हैं। ऐसे में पांचों खातों के लिए अलग-अलग विकल्प रख जा सकते हैं।’’ नेटफ्लिक्स का यूजर इंटरफेस हिंदी में होने से आशय उसके पेज पर दिखने वाले तमाम निर्देश हिंदी में दिखना है। साथ ग्राहक अब हिंदी में टाइप करके कंपनी के मंच पर कुछ भी सर्च कर सकते हैं। कंपनी की भारतीय परिचालन की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि नए इंटरफेस से उन लोगों को अधिक सुविधा होगी जो हिंदी ज्यादा पसंद करते हैं।’’ कंपनी ने कहा कि यह सुविधा भारत से बाहर भी उपलब्ध होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर