Phir Aayi Hasseen Dillruba Poster | नेटफ्लिक्स ने शेयर किया 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

By रेनू तिवारी | Jul 24, 2024

तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे की मुख्य भूमिका वाली 2021 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'हसीन दिलरुबा' को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में प्यार, विश्वासघात और अपराध की दिल दहला देने वाली कहानी देखने को मिली थी। अब एक बार फिर दर्शकों को इसके सीक्वल में ऐसी ही कहानी पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। 'फिर आई हसीन दिलरुबा' नाम की यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर और इसका फर्स्ट लुक शेयर किया था। अब नेटफ्लिक्स इंडिया ने 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के ट्रेलर रिलीज पर अपडेट शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें: जया से शादी से पहले अमिताभ बच्चन ने रखी थी शर्त, ऐसी पत्नी नहीं चाहिए जो 9 से 5 बजे तक काम करे

रानी और रिशु की प्रेम कहानी एक बार फिर दर्शकों को डराने और उनका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म में सनी कौशल अभिमन्यु और जिमी शेरगिल मृत्युंजय की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी जयप्रद देसाई ने संभाली है। वहीं इसकी कहानी कनिका ढिल्लन ने लिखी है। 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म को कनिका ढिल्लों और शिव चानना ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट साल 2021 में 'हसीन दिलरुबा' नाम से रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था।

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में नए Ethanol Plants और भारी प्रदूषण वाले उद्योगों पर लगी रोक

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता

Nepal Floods: 63 भारतीय Trishuli-1 प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए

Nepal Flood में 392 लोगों की मौत, 1468 लापता और 290 भारतीयों की तलाश जारी