IC-814 पर फटकार के बाद Netflix ने किया बदलाव, आतंकवादियों के असली नाम और कोड नाम दोनों दिखाए जाएंगे

By अभिनय आकाश | Sep 03, 2024

वेब सीरीज में आतंकवादियों के चित्रण पर विवाद के बीच स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के शुरुआती क्रेडिट को अपडेट किया है। अब डिस्क्लेमर में पाकिस्तानी आतंकवादियों के असली नाम और कोड नाम दोनों दिखाए जाएंगे। दो आतंकवादी के 'हिंदू' कोडनामों की तीखी आलोचना हुई थी। गृह मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मुलाकात के बाद नेटफ्लिक्स ने सीरीज के शुरुआती डिस्क्लेमर को अपडेट करने का फैसला किया है। जारी एक बयान में नेटफ्लिक्स की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने कहा कि 1999 में इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 के अपहरण से अपरिचित दर्शकों के लाभ के लिए, शुरुआती अस्वीकरण को वास्तविक और कोड नामों को शामिल करने के लिए अपडेट किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Masood Azhar फिर बना रहा है प्लेन हाईजैकिंग की प्लानिंग? IC 814 के 25 साल बाद जारी पोस्टर से खुफिया एजेंसी में हड़कंप

यह वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें कैप्टन देवी शरण और सृंजय चौधरी द्वारा लिखित 'फ्लाइट इनटू फियर' नामक पुस्तक का रूपांतरण भी शामिल है। श्रृंखला ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है और कई लोगों ने दावा किया है कि फिल्म निर्माता ने एक निश्चित समुदाय से संबंधित आतंकवादियों को कथित तौर पर बचाने के लिए अपहर्ताओं के नाम बदलकर 'शंकर' और 'भोला' कर दिया है। IC 814 हाईजैक पर बनी वेब सीरीज को लेकर नेटफ्लिक्स ने नया बयान जारी किया है. गृह मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मुलाकात के बाद नेटफ्लिक्स ने सीरीज के शुरुआती डिस्क्लेमर को अपडेट करने का फैसला किया है. अब डिस्क्लेमर में पाकिस्तानी आतंकवादियों के असली नाम और कोड नाम दोनों दिखाए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े