भूलकर भी फ्रिज में ना रखें ये 7 चीज़ें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

By प्रिया मिश्रा | Jan 20, 2022

हम अक्सर अपने बिजी शेड्यूल के कारण हफ्तेभर की सब्जियाँ बाजार से खरीद कर ले आते हैं और उन्हें फ्रिज में स्टोर कर देते हैं। इससे फल-सब्जियाँ और खाने की दूसरी चीज़ें फ्रेश रहती हैं और लंबे समय तक चलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी बहुत सी चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से इनका स्वाद खराब होने लगता है और इससे हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि  चीज़ों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए -

हर घर में ब्रेड का अधिक इस्तेमाल होता है। हम अक्सर ब्रेड लाने के बाद उसे फ्रिज में रख देते हैं और कई दिनों तक खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रेड को फ्रिज में रखने से ब्रेड जल्दी सूख जाती और उसका स्वाद बदल जाता है। फ्रिज में रखी ब्रेड को खाने से आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचता है। 

टमाटर

सब्जियों में टमाटर का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। क्या आप जानते हैं कि टमाटर को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से फ्रिज की ठंडी हवा से टमाटर के अंदर की झिल्ली टूट जाती हैं और इस वजह से टमाटर जल्दी गलने लगता है।


कॉफी

कभी भी कॉफी को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से यह फ्रिज में रखी दूसरी सभी चीजों की महक सोख लेती है और इस कारण से बाकी की चीजें भी जल्दी खराब हो जाती है।

केला

केले को भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे केला कुछ ही घंटों में काला पड़ने लगता है। दरअसल, फ्रिज में रखे केले से ईथाइलीन गैस निकलती है जिससे ये अपने आसपास रखे फलों को भी खराब कर देता है।

इसे भी पढ़ें: कॉफी में मक्खन मिलाकर पिया है कभी? फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

शहद

शहद एक ऐसी चीज़ है जिसे भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में रखने से शहद में क्रिस्टल बन जाता है और उसे जार से निकालना मुश्किल हो जाता है। शहद प्राकृतिक रूप से प्रिज़र्व्ड फूड है इसलिए इसे फ्रिज में रखने की कोई जरूरत नहीं होती है। अगर आप शहद को  टेम्परेचर पर किसी शीशे के एयरटाइट कंटेनर में बंद करके रख देंगे तो वो कभी खराब नहीं होगा।  

आलू

आलू को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से फ्रिज का तापमान आलू के स्टार्च को ब्रेक करके शुगर में बदल देता है, जिससे आलू मीठा हो जाता है। इसके साथ ही फ्रिज में रखे आलू को पकाने पर इससे एक्रायलामाइट नामक हानिकारक केमिकल रिलीज़ होता है, जो सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। इसका सेवन करने से कैंसर होने का ख़तरा बढ़ता है। 

खीरा 

फ्रिज में रखे खीरे का इस्तेमाल हम अक्सर अपनी आँखों पर लगाने के लिए करते हैं। लेकिन खीरे को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। खीरे को फ्रिज में रखने से उसका स्वाद खराब हो जाएगा। इसके साथ ही अगर आप खीरे को ज़्यादा समय के लिए फ्रिज में रखेंगे तो वो सड़ने लगेगा।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा