दिल्ली विश्वविद्यालय में नया अकादमिक सत्र आरंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2025

दिल्ली विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई और इस दौरान चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूपी) के तहत प्रथम वर्ष के छात्रों और चौथे वर्ष में प्रवेश करने वाले छात्रों दोनों का स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम पहली बार पूर्ण रूप से लागू किया जा रहा है।

डीयू के कुलपति योगेश सिंह के अनुसार, चौथे वर्ष के लिए पात्र लगभग 71,000 छात्रों में से 31,004 ने इस कार्यक्रम से बाहर होने का विकल्प चुना है, जिससे पता चलता है कि 55 प्रतिशत से अधिक ने एफवाईयूपी के तहत वैकल्पिक अंतिम वर्ष की पढ़ाई करने का फैसला किया है।

कुलपति सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने नए छात्रों के साथ-साथ पहली बार चौथे वर्ष में प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए हर संभव व्यवस्था की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने छात्रों को आश्वस्त करना चाहता हूं कोई भी किसी चीज की चिंता न करे।’’ इस वर्ष, दिल्ली विश्वविद्यालय में 69 कॉलेजों के 79 कार्यक्रमों में 71,624 स्नातक सीट हैं।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने Bihar में महिला पुलिसकर्मियों को 4700 दोपहिया वाहन सौंपे

US Inflation: जुलाई में 3.7% पर अटकी महंगाई दर, Fed के Interest Rates बढ़ाने की संभावना ने बढ़ाई हलचल

Nepal Flood: CM Yogi ने महराजगंज और कुशीनगर प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

MMDR Act के खिलाफ Supreme Court जाएगी झारखंड सरकार, 14,000 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा