भारत, श्रीलंका में चमगादड़ों की एक नई प्रजाति का पता लगाया गया: अनुसंधान सदस्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2022

शिलांग, 22 अगस्त। अनुसंधानकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने भारत और श्रीलंका में चमगादड़ों की एक नई प्रजाति का पता लगाया है जिसकी लंबी उंगलियां हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले मेघालय में मोटे-अंगूठे वाले चमगादड़ों की प्रजाति पाई गयी थी। शोध में अग्रणी वैज्ञानिकों में शामिल और भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण के उत्तम सैकिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि श्रीलंका में रोहाना विश्वविद्यालय से थरका कुसुमिंडा के नेतृत्व में टीम ने लंबी उंगलियों (लांग फिंगर्ड) वाले चमगादड़ों की नई प्रजाति का नाम ‘मिनिओप्टेरस फिलिप्सी’ रखा है।

‘मिनिओप्टरिडे’ परिवार से संबंधित लंबी उंगलियों वाले चमगादड़ दुनियाभर में कम से कम 40 प्रजातियों के एक बड़े समूह का हिस्सा हैं। इस विशेष अनुसंधान में कम से कम 13 प्रसिद्ध वैज्ञानिक शामिल थे जिनमें श्रीलंका से छह और भारत, रूस, स्विट्जरलैंड, हंगरी, ब्रिटेन और अमेरिका से एक-एक वैज्ञानिक शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: एक Water Bomb भारत के बगल में भी रख रहा है China, Brahmaputra पर बन रहा China Motuo Hydropower Project ला सकता है आपदा

Mallikarjun Kharge ने Nepal Floods पीड़ितों के लिए केंद्र से मांगी मदद, PM को लिखेंगे पत्र

Haldwani शुद्धिकरण पर Congress का वार, Kharge के अपमान पर PM Modi से मांगा जवाब

फरक्का समझौता को बिहार-झारखंड के लिए अभिशाप नहीं वरदान बनाइए, समझिए कैसे बनेगा?