भगवा कुर्ते में Rabindranath Tagore के दर पर पहुंचे Suvendu Adhikari, Bengal CM की कुर्सी संभालने से पहले किया नमन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2026

कोलकाता, नौ मई पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को शपथग्रहण समारोह के तुरंत बाद नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास जोरासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचे और उन्होंने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालने से पहले महान कवि को पुष्पांजलि अर्पित की। धोती और भगवा कुर्ता पहने अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में काम शुरू करने से पहले वह कविगुरु का आशीर्वाद लेना चाहते थे।

उन्होंने बंगाल के लिए नयी सुबह की कामना की। अधिकारी ने कहा, ‘‘आइए, हम बंगाल का पुनर्निर्माण करें।’’ उन्होंने कहा कि यह दोषारोपण या आलोचना का समय नहीं है। अधिकारी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिन की कामना की थी और उन्होंने इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

प्रमुख खबरें

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान