महामारी के नए मामलों और मौतों की संख्या में वैश्विक स्तर पर गिरावट आ रही है: डब्ल्यूएचओ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2022

लंदन|  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि जनवरी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद भी महामारी के नए मामलों और मौतों की संख्या में वैश्विक स्तर पर गिरावट आ रही है।

पश्चिम एशिया में मौतों में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन वे स्थिर थीं या हर जगह घटी थीं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वह सभी ओमीक्रोन स्वरूप को ‘‘चिंता के रूपों’’ के रूप में देख रहा है।

उसने कहा कि जिन देशों में ओमीक्रोन स्वरूप बीए.2 के कारण एक जबरदस्त लहर थी, वे बीए.4 और बीए.5 जैसे अन्य स्वरूपों से कम प्रभावित हुए थे। क्वाज़ुलु-नटाल विश्वविद्यालय में संक्रामक रोग विशेषज्ञ सलीम अब्दुल करीम ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दक्षिण अफ्रीका में बीए.4 और बीए.5 स्वरूप के कारण कोविड-19 कीहाल में आई लहर समाप्त हो गई है।

इस बीच, बीजिंग में चीनी अधिकारियों ने श्रमिकों और छात्रों को घरों पर रहने का आदेश दिया क्योंकि कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का