राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में दर्ज की जा रही है निरंतर गिरावट: उत्तर प्रदेश सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2021

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि 24 अप्रैल को राज्य में कोविड-19 के 38 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। उसके बाद से प्रदेश में नए मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी बोलीं, कोरोना को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं

प्रवक्ता ने सरकार द्वारा जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 30 अप्रैल को प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या करीब तीन लाख 10 हजार थी जो अब घटकर दो लाख 33 हजार हो गई है यानी पिछले नौ दिन में इस संख्या में करीब 77,000 की कमी आई है। प्रदेश में नए संक्रमित मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या लगातार ज्यादा बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संक्रमण के नए मामलों में कमी पर संतोष जताते हुए टीम-9 को राज्य की जांच क्षमता को और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में अब तक चार करोड़ 29 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Nepal के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मिले राजदूत Naveen Srivastava, द्विपक्षीय सहयोग पर जताया आभार

Mecca के पास Drone Attack पर भारत ने जताई चिंता, Saudi Arabia पर हमलों की कड़ी निंदा

KCR के Farmhouse की 700 एकड़ जमीन पर विवाद, CM Revanth Reddy ने दिए नोटिस के आदेश

NCPCR के सामने पेश हुए Meta India हेड Arun Srinivas, बच्चों के आपत्तिजनक कंटेंट पर मानी गलती