दस राज्यों में रोजाना बढ़ रहे हैं कोरोना के नए मामले, संक्रमण की दर बढ़कर 8.40 फीसदी हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और पंजाब में कोविड-19 के रोजाना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और देश में सामने आए संक्रमण के 1,26,789 नए मामलों में से 84.21 प्रतिशत मामले इन 10 राज्यों में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि देश में एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण की दर मार्च और अप्रैल के शुरुआती सात दिनों के क्रमश: 2.19 से 6.21 प्रतिशत बढ़कर 8.40 प्रतिशत हो गई है। 

मंत्रालय ने कहा, “देश में संक्रमित कुल मरीजों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल के 74.13 प्रतिशत मरीज शामिल हैं। अकेले महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामलों के 55.26 प्रतिशत मामले हैं।’’ मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल में मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 59,258 लोगों के इस बीमारी से स्वस्थ होने के बाद अब तक 1,18,51,393 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं इसी अवधि के दौरान 685 और लोगों की मौत भी हुई। मौत के नये मामलों में 87.59 फीसदी मौत भी 10 राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 322 लोगों की मौत हुई जबकि पंजाब में 62 लोगों ने दम तोड़ दिया। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति गंभीर, केंद्र ने मदद का आश्वासन दिया: शरद पवार 

मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई। इनमें असम, लद्दाख, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार