नए पार्षद नगर निगम को ‘कमीशन का कारोबार’ न समझें: CM Fadnavis

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित पार्षदों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अहंकार या पारदर्शिता की कमी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि नए पार्षद नगर निगम को ‘‘कमीशन का कारोबार’’ न समझें।

फडणवीस ने दोनों नगर निकायों के नवनिर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 30 से 35 वर्षों में पुणे में महानगर पालिका चुनावों में किसी अन्य पार्टी को ऐसी सफलता नहीं मिली है।

उन्होंने कहा, “एक तरह से पुणे की जनता ने हमारे प्रधानमंत्री मोदी के विकास एजेंडे पर अपनी मुहर लगा दी है। पूरा पुणे शहर इस विकास एजेंडे के साथ मजबूती से खड़ा रहा है और हमें स्पष्ट जनादेश दिया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “विशेषकर पुणे में, मीडिया में भी मुकाबले को बेहद कड़ा बताया जा रहा था, जिससे यह धारणा बन रही थी कि लड़ाई बेहद करीबी होगी। लेकिन आप सभी ने, और मैं विशेष रूप से पुणे में हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं, इस कठिन मुकाबले को एकतरफा बना दिया और निर्णायक जीत हासिल की।”

उन्होंने कहा कि यह जीत जिम्मेदारी भी लाती है और जनता की उच्च अपेक्षाओं को दर्शाती है। फडणवीस ने कहा, “अगर हम इस भरोसे पर खरे उतरते हैं, तो अगले 25 वर्षों तक हमारी स्थिति निर्विवाद रहेगी।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया