Banke Bihari Mandir जाने के लिए होगा कॉरिडोर का निर्माण, हेरिटेज सिटी का भी होगा निर्माण

By रितिका कमठान | Dec 01, 2023

दिल्ली से वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने लाखों की संख्या में भक्त इस पावन भूमि पर पहुंचते है। दर्शकों की भारी भीड़ वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में देखने को मिलती है, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती है। इसी बीच बांके बिहारी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। इसके मुताबिक अब एक कॉरिडोर के जरिए यमुना एक्सप्रेसवे को सीधा बांके बिहारी मंदिर से जोड़ने की तैयारी हो रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि यमुना विकास प्राधिकरण वृंदावन को अपने क्षेत्र में लाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत रिपोर्ट तैयार हो गई है जिसमें वृंदावन को अब ग्रेटर नोएडा से जोड़ने की तैयारी की गई है। इस प्लान के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे अब वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से सीधा जोड़ा जा सकेगा। ये कॉरिडोर छह लेन का होगा जो सात किलोमीटर लंबा होने वाला है। 

इस कॉरिडोर के निर्माण के लिए एक हेरिटेज सिटी भी बनाई जाएगी। इस हेरिटेज सिटी के निर्माण का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में दिया जाएगा। बैठक में मंजूर होने के बाद ये प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष पेश होगा। जैसे ही ये प्रस्ताव मंजूर होगा उसके बाद ही भूमि अधिग्रहण का काम शुरू होगा। भूमि अधिग्रहण का काम यमुना विकास प्राधिकरण करेगी।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट