अमेरिका में ओमीक्रोन का बरपा कहर, प्रतिदिन औसतन 265,000 से अधिक मामले किए जा रहे दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2021

शिकागो (अमेरिका)।अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और प्रतिदिन औसतन 265,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। यह वृद्धि वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कारण हो रही है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़े के अनुसार पिछले दो सप्ताह में दौनिक मामलों में दोगुने से अधिक का इजाफा हुआ है। वायरस के तेजी से फैलने वाले नए स्वरूप ने क्रिसमस और नए साल के जश्न पर पानी फेर दिया है जिसके कारण लोगों को जश्न की अपनी योजनाएं टालनी पड़ी और वे घरों में रहने के लिए मजबूर हैं, जबकि कुछ सप्ताह पहले तक ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अमेरिकी सामान्य दिनों की तरह इन छुट्टियों के मौसम का आनंद लेने वाले हैं। कर्मचारियों की कमी के बीच वायरस के संक्रमण के कारण हजारों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

प्रमुख खबरें

भारत ने सऊदी अरब पर हूथी हमलों की निंदा की, शिपिंग रूट के लिए खतरे की चेतावनी दी

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए

Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

Tirupati Laddu: पिछली सरकार में 230 करोड़ का मिलावटी घी पहुंचा, TDP ने ED जांच का दिया हवाला