महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 825 नए मामले सामने आए, 14 रोगियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2021

मुंबई| महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 825 नए मामले सामने आए, जिनमें ओमीक्रोन के 11 मामले भी शामिल हैं। इसके अलावा संक्रमण के चलते 14 रोगियों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 66,50,965 हो गई।

मंगलवार को ओमीक्रोन के 11 मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 65 हो गई। राज्य में 792 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,111 रह गई है।

संक्रमण की दर 2.12 प्रतिशत है। सोमवार शाम से 1,11,385 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में अब तक कुल 6,78,83,061 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 64,98,807 लोग संक्रमण के उबर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar