NEET PG 2024 एग्जाम की नई तारीख का ऐलान, दो शिफ्ट में 11 अगस्त को होगी परीक्षा

By अंकित सिंह | Jul 05, 2024

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने घोषणा की है कि एनईईटी-पीजी 2024 अब 11 अगस्त 2024 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रारंभ में यह परीक्षा 23 जून को निर्धारित की गई थी, लेकिन प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य विसंगतियों के आरोपों के कारण स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 22 जून को परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। पहले, NEET-PG 2024 को 3 मार्च के लिए निर्धारित किया गया था, फिर 7 जुलाई और उसके बाद 23 जून को पुनर्निर्धारित किया गया।

इसे भी पढ़ें: NEET-UG Controversy : इंडिया यूथ फ्रंट आठ जुलाई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगा

एनबीई प्रमुख डॉ. अभिजात शेठ ने यह भी कहा कि मंत्रालय यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ऐसे समय में जब एनटीए परीक्षा रद्द होने से भारतीय छात्र डरे हुए हैं, ऐसे समय में शरारती तत्व एनईईटी पीजी आवेदकों की कमजोरी का अनुचित लाभ न उठाएं। NEET PG 2024 पहले 3 मार्च को आयोजित होने वाली थी, फिर इसे 7 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया। हालांकि, आम चुनावों के कारण NEET PG परीक्षा की तारीख 23 जून तक बढ़ा दी गई थी। इस बीच, एनएमसी ने "पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन, 2023" भी पेश किया है, जिसमें कहा गया है कि प्रत्येक सीट के लिए एनईईटी पीजी काउंसलिंग के सभी राउंड राज्य या केंद्रीय काउंसलिंग अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel पर Fake News Alert: सरकार ने दी चेतावनी, अफवाह फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन के एक पत्र से हिला बाजार, Investors की चिंता के बीच SEBI Probe शुरू

Harry Maguire का बड़ा बयान, बोले- Coach Amorim नहीं, Manchester United के खिलाड़ी थे जिम्मेदार

World Cup से बाहर होंगे Neymar? ब्राजील के कोच Carlo Ancelotti ने चयन पर स्थिति साफ की