GATE 2026 Registration: GATE 2026 के आवेदन की नई तारीखें जारी, IIT गुवाहाटी ने जेंच किया शेड्यूल

By अनन्या मिश्रा | Sep 09, 2025

आईआईटी गुवाहाटी द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के रजिस्ट्रेशन डेट्स में बदलाव किया है। इससे पहले यह आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होनी थी। लेकिन अब आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 28 सितंबर 2025 तक चलेगी। ऐसे में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं। वहीं उम्मीदवार लेट फीस के साथ 09 अक्तूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Sarkari Naukari: राजस्थान पुलिस ने कॉन्स्टेबल पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई

गेट परीक्षा

आईआईटी गुवाहाटी की तरफ से जानकारी दी गई है कि गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। जिसमें पहली पाली की परीक्षा 09:30 बजे से 12:30 बजे तक फिर दोपहर में 02:30 बजे से 05:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं 02 जनवरी 2026 को प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। गेट 2026 का रिजल्ट 19 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। वहीं कैंडिडेट्स स्कोर बोर्ड 27 मार्च से 31 मई 2026 तक डाउनलोड कर सकेंगे।

30 विषयों में होगी परीक्षा

इस बार साल 2026 गेट करीब 30 सब्जेक्ट्स के लिए आयोजित की जाएगी। जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल समेत कई अन्य शामिल हैं। इसके अलावा इस साल इंजीनियरिंग साइंसेज पेपर में एनर्जी साइंस का सेक्शन जोड़ा गया है।

आवेदन शुल्क

गेट 2026 का पूरा आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन किया जाएगा। जिसमें फॉर्म भरना, आवेदन शुल्क का भुगतान करना और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना शामिल है। बता दें कि आवेदन फीस श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग तय किया गया है। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 1000 रुपए शुल्क और 1500 रुपए है। वहीं अन्य सभी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क नियमित अवधि तक 2,000 रुपए और विस्तारित अवधि में 2,500 रुपए रखा गया है।

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।

अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें

इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को खोलें।

अब व्यक्तिगत जानकारी, क्वालिफिकेशन और एग्जाम सेंटर का चुनाव आदि करें।

फिर पासपोर्ट साइज फोटो, साइन और जरूरी प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।

इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।

सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन सबमिट कर दें।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra