ICMR का नया खुलासा, PPE किट का इस्तेमाल और HCQ की खुराक स्वास्थ्यकर्मियों में रोकेगी कोविड-19

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2020

नयी दिल्ली। मलेरिया-रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की सही खुराक लेने के साथ ही उपयुक्त तरीके से पीपीई (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) किट का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने का खतरा कम हो सकता है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक अध्ययन में ऐसे नतीजे सामने आए हैं। 

रविवार को आईसीएमआर के इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में ऑनलाइन प्रकाशित मामलों को नियंत्रण करने वाले अध्ययन में पाए गए नतीजों के मुताबिक, अध्ययन में शामिल लोगों को चार से पांच संतुलित खुराक देने पर उनमें सार्स-सीओवी-2 संक्रमण के खतरे में महत्वपूर्ण कमी देखी गई। अनुसंधानकर्ताओं ने अध्ययन में कहा कि इसके साथ ही पीपीई किट का उपयुक्त इस्तेमाल भी लाभकारी साबित हुआ। अध्ययन में कहा गया कि स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमित होने का सबसे अधिक जोखिम होता है।

प्रमुख खबरें

Svatantra Microfin का 3000 करोड़ रुपये का IPO आएगा, SEBI में दस्तावेज दाखिल

Technocraft Ventures शेयर 285 रुपये पर हुआ लिस्ट, मिला 34 प्रतिशत का प्रीमियम

Ram Janmabhoomi Trust CEO की तलाश तेज, Yogeshwar Mishra और Rajesh Pandey के नामों पर चर्चा शुरू

LEAP India Listing: निर्गम मूल्य से 4% से अधिक चढ़कर 166 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ शेयर