पैकेज की दूसरी किस्त पर PM नरेंद्र मोदी बोले- किसानों और मजदूरों को मिलेगा फायदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था के लिये दूसरे चरण के प्रोत्साहन पैकेज से प्रवासी श्रमिकों और किसानों को लाभ होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को प्रवासी मजदूरों को मुफ्त अनाज, किसानों को सस्ता कर्ज और रेहड़ी-पटरी वालों को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के लिये 3.16 लाख करोड़ रुपये के पेकेज की घोषणा की। यह कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये 20 लाख करोड़ रुपयेके पैकेज का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आज (बृहस्पतिवार)की घोषणाओं से खासकर हमारे किसानों और प्रवासी मजदूरों को फायदा होगा।’’ प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

GST Council: कर चोरी मामलों में सीधे गिरफ्तारी का अधिकार गंवा सकते हैं टैक्स अधिकारी

Mohsin Khan की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, दुल्हन Tammana संग रोमांटिक अंदाज में दिखे एक्टर

अनिश्चित दुनिया में मजबूत स्थिति में भारतऍ टाटा संस चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले- विकसित भारत 2047 के लिए ऊर्जा, विनिर्माण और मानव पूंजी अहम

Nobel Prize 2026: मेडिसिन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, किन्हें मिला अवॉर्ड?