Delhi Elections Results से पहले सामने आया नया Exit poll, जानें किसे मिल रही बढ़त

By अंकित सिंह | Feb 06, 2025

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वापसी की भविष्यवाणी की है। प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व वाली उपभोक्ता डेटा इंटेलिजेंस कंपनी के सर्वेक्षण के अनुसार, पार्टी को विधानसभा चुनाव 2025 में 70 में से 45-55 सीटें जीतने का अनुमान है। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में मौजूदा आम आदमी पार्टी (AAP) के सत्ता से बाहर होने का अनुमान लगाया गया है, साथ ही पार्टी को 15-25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस बीच, कांग्रेस को अधिकतम एक सीट जीतने का अनुमान है। 

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी को 10 में से छह सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि आप को चार सीटें मिलने का अनुमान है। एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी और आप को पांच-पांच सीटें मिलने का अनुमान है। चांदनी चौक लोक सभा सीट की 10 सीटों में से भाजपा को साथ और आम आदमी पार्टी के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली एग्जिट पोल की भविष्यवाणी को संजय राउत ने किया खारिज, कहा- जनता ताकतवर है

पश्चिमी दिल्ली की 10 सीटों में से भाजपा को 8 जबकि आम आदमी पार्टी को दो सीटें मिल सकती हैं। पूर्वी दिल्ली में भाजपा जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही है। बीजेपी को 8 जबकि आम आदमी पार्टी को दो सीटे मिल सकती हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के 10 सीटों में भाजपा को 9 और आम आदमी पार्टी को एक सीटे मिल सकती हैं। वोट प्रतिशत की बात करें तो 48 फ़ीसदी भाजपा के पक्ष में जबकि आम आदमी पार्टी को 42 फ़ीसदी मिल सकती है। कांग्रेस को तीन प्रतिशत वोट मिल रही है। 

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की