1 अप्रैल से पांच साल के लिए लागू होगी देश की नई विदेश व्यापार नीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश की नई विदेश व्यापार नीति पर काम जारी है और यह एक अप्रैल, 2021 से पांच साल के लिये लागू होगी। नीति का मकसद देश को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अग्रणी बनाना है। विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) के बारे में सांसदों को जानकारी दिये जाने के दौरान यह सूचना दी गयी है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति ने मंगलवार को ‘नई विदेश व्यापार नीति 2021-26’ विषय पर एक बैठक की। बैठक की अयक्षता वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा