बिहार में नई सरकार, BJP का नीतीश पर वार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- राजद-जेडीयू के साथ आने से अपराध बढ़ा

By अभिनय आकाश | Aug 12, 2022

बिहार में नीतीश कुमार ने 10 अगस्त को आठबीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश के महागठबंधन में जाने के फैसले को लेकर बीजेपी हमलावर है। वहीं बीजेपी की तरफ से प्रेस कॉनफ्रेंस करते हुए बिहार में नीतीश और तेजस्वी के साथ आने से अपराध के ग्राफ में बढ़ोतरी का दावा किया गया है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इसके साथ ही पात्रा की तरफ से सिलसिलेवार ढंग से घटनाओं का ब्यौरा भी दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी ने महागठबंधन को बताया नैचुरल अलायंस, कहा- हम नहीं करते बीजेपी की तरह राजनीति

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जिलावार आप देख सकते हैं कि मैंने जल्दी में अव्यवस्था बिहार में फैल रही है उसका एक संस्मरण रखा। जिला पश्चिम चंपारण में 12 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म होता है। मुजफ्फरपुर में व्यवसायी नलिन रंजन के घर में दिन दहाड़े घुसकर लुटेरे 40 लाख रुपये की संपत्ति लूट लेते हैं। नरकटिया गंज में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म होता है। झंडे में भी परिवर्तन किया जा रहा है और वहां भी तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है।  

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल