नया भारत आपके घर में आकर मारता है, UN में क्या कहकर रोने लगा पाकिस्तान

By अभिनय आकाश | May 22, 2024

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी राजदूत मुनीर अकरम का बड़ा बयान सामने आया है। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश की है। वो पाकिस्तान जो दुनिया में आतंकवाद एक्सपोर्ट करता है वो यूएन में भारत को खतरनाक बता रहा है। पाकिस्तान के स्थायी राजदूत मुनीर अकरम ने कहा है कि नया भारत एक खतरनाक ईकाई है। उन्होंने कहा कि नया भारत आपके घर में आता है और आपको मारता है। महासभा को संबोधित करते हुए अकरम ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद के साथ-साथ महासभा के महासचिव और अध्यक्ष को पाकिस्तान में लक्षित हत्याओं के भारत के अभियान की जानकारी दी। यह अतिरिक्त-क्षेत्रीय राजकीय आतंकवाद पाकिस्तान तक ही सीमित नहीं है। इसे कनाडा में राजनीतिक विरोधियों की लक्षित हत्याओं तक बढ़ाया गया है और संयुक्त राज्य अमेरिका और संभवतः अन्य देशों में भी इसका प्रयास किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Gujarat ATS की बड़ी कामयाबी, Ahmedabad Airport से चार ISIS आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान से की साजिश से जुड़े कई राज भी उगले

वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि प्रधान मंत्री मोदी ने पिछले सप्ताह अपने उत्साही समर्थकों से कहा था कि आज, यहां तक ​​कि भारत के दुश्मन भी जानते हैं कि यह मोदी है। ये नया भारत है। ये नया भारत आपके घर में आता है और आपको मारता है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि ने आरोप लगाया, यह नया भारत एक खतरनाक इकाई है, यह सुरक्षा नहीं बल्कि असुरक्षा का प्रदाता है। इससे पहले, शीर्ष ब्रिटिश दैनिक, द गार्जियन ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि भारत सरकार ने "विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की व्यापक रणनीति" के तहत पाकिस्तान के अंदर वांछित व्यक्तियों की हत्याएं करवाई हैं। 

इसे भी पढ़ें: फिर से शुरू हो पाकिस्तान से व्यापार संबंध, अमृतसर के व्यापारियों के लिए और क्या क्या है प्रमुख चुनावी मुद्दे ?

इसी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  कहा कि अगर आतंकवादी भारत में शांति भंग करने की कोशिश करते हैं या आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और अगर वे पाकिस्तान भाग जाते हैं तो भारत पड़ोसी देश में घुसकर उन्हें मारेगा। राजनाथ सिंह ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ में प्रकाशित एक खबर को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टिकोण के तहत पाकिस्तान में आतंकवादियों की हत्या कराई है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Indian Economy की नई छलांग! GDP Growth 7.8%, अब नए Base Year से होगी गिनती

Pakistan में गहराया Food Crisis, सूखे और तनाव से Wheat Production पर मंडराया गंभीर संकट

Iran ने शुरू किया ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4, अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें

हजारों ठिकानों पर हमला करेंगे, नेतन्याहू ने ईरान पर अटैक पार्ट-2 को दी मंजूरी