फ्रांस में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन, जानें इससे भारतीय समुदाय को क्या होगा फायदा

By अभिनय आकाश | Feb 12, 2025

पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त रूप से मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पीएम मोदी का भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फ्रांस के मार्सिले में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने कहा कि नया वाणिज्य दूतावास, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने किया है। फ्रांस के दक्षिण में भारतीय समुदाय को बढ़ाने में मददगार होगा। भारतीय प्रवासी के एक सदस्य उत्कर्ष ने कहा कि यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास का खुलना हमारे लिए मददगार होगा क्योंकि वर्तमान में हमें पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए पेरिस जाना पड़ता है। इससे फ्रांस के दक्षिण में भारतीय समुदाय को बढ़ने में भी मदद मिलेगी। यह वास्तव में एक अच्छी खबर है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने Kerala Govt से मांगा जवाब, Death Row Convict को Assam जेल भेजने पर टिकी निगाहें

Kishtwar नाबालिग दुष्कर्म केस: NCST से SC ST Act और मुआवजे की मांग

Madras High Court ने Tamil Nadu की 5 सीटों पर By-elections पर रोक बढ़ाई, ECI के जवाब के बाद बड़ा फैसला

NGT का Delhi Govt को कड़ा आदेश: बिना PUCC वाली सरकारी गाड़ियों पर तुरंत Action लें और चालान काटें