मध्य प्रदेश पुलिस की नई पहल, शुरू हुई e-FIR सेवा, पहला ट्रायल रहा सफल

By सुयश भट्ट | Aug 13, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने कोरोना काल में लोगों को सहूलियत देने के लिए एक नई पहल शुरु की है। प्रदेश में e-FIR सर्विस शुरू हो गई है। जिससे अब पीड़ित को थाने के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इस e-FIR सर्विस का शुभारंभ DGP विवेक जौहरी कर दिया है। एमपी पुलिस की इन साइट पर जाकर आप https://mppolice.gov.in, https://citizen.mppolice.gov.in, मोबाइल एप MPeCOP पर e-FIR दर्ज करा सकते हैं।

आपको बता दें कि 15 लाख से कम कीमत के वाहन चोरी, एक लाख से कम कीमत की सामान्य चोरी, आरोपी अज्ञात हो, घटना में चोट और बल का प्रयोग न होने के मामले में आप e-FIR कर पाएंगे। वहीं ट्रायल रन के तहत प्रदेश की सबसे पहली एफआईआर पिपलानी पुलिस ने चैन चोरी की दर्ज की गई है।

दरअसल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर ने बताया कि इस ट्रायल रन के दौरान कोई भी पीड़ित नागरिक वाहन चोरी  तथा सामान्य चोरीकी रिपोर्ट मध्यप्रदेश पुलिस की वेबसाइट https://mppolice.gov.in, सिटीजन पोर्टल https://citizen.mppolice.gov.in तथा मोबाइल ऐप (MPECOP) के माध्यम से अपनी आईडी से लॉगिन करके करा सकता है।

इसे भी पढ़ें:राजधानी भोपाल में नाबालिक बच्चों का पुलिस ने निकाला जुलूस

वहीं शिकायतकर्ता द्वारा आवेदन अपलोड करते ही उसे एसएमएस के माध्यम से एफआईआर का प्रारूप पीडीएफ रूप में मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा। जिसके बाद शिकायतकर्ता की शिकायत को पढ़कर संबंधित थाना प्रभारी एफआईआर ओके करेगा तथा तत्काल विवेचक नियुक्त कर विवेचना प्रारंभ कराएगा।

प्रमुख खबरें

Task Force For Exam Reforms | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में बड़े सुधार की तैयारी: नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय टास्क फोर्स गठित

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची