मुंबई पुलिस में स्लीपर सेल और खुफिया निगरानी के लिए नए संयुक्त आयुक्त की नियुक्ति की जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2025

मुंबई पुलिस में खुफिया तंत्र को मजबूत करने और स्लीपर सेल जैसी संवेदनशील गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से एक संयुक्त आयुक्त की नियुक्ति की जाएगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बृहस्पतिवार को पीटीआई- को बताया कि इस आदेश से पहले महानगर पुलिस में कानून-व्यवस्था, अपराध, प्रशासन, यातायात और आर्थिक अपराधों से नियंत्रण के लिए पांच संयुक्त आयुक्त थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘मुंबई में खुफिया जानकारी जुटाने का काम विशेष शाखा द्वारा किया जाता है, जिसका नेतृत्व एक अतिरिक्त आयुक्त (उप महानिरीक्षक स्तर) करते हैं, जो संयुक्त आयुक्त (कानून और व्यवस्था) को रिपोर्ट करते हैं। अब इस शाखा का नेतृत्व एक संयुक्त आयुक्त करेंगे, जो महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी होंगे।

प्रमुख खबरें

Traffic Challan अपील पर 50% रकम जमा करने की शर्त का विरोध, Delhi Courts में ठप रहा काम

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल

Justice Yashwant Varma केस में FIR और CBI जांच की मांग खारिज, Delhi High Court ने बताया Witch Hunt

Jamui में छात्रा से अभद्रता मामले में SIT ने 3 आरोपी दबोचे, POCSO Act में केस दर्ज