Delhi Municipal Corporation के नए महापौर का आज होगा चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम द्वारा महापौर पद पर चुनाव कराने के तीन असफल प्रयासों के पश्चात उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार को नया महापौर चुना जाएगा। निगम सदन की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे आरंभ होगी, जिसमें महापौर, उप महापौर और स्थायी समिति के छह सदस्यों के पदों के लिए चुनाव होंगे। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने पिछले सप्ताह महापौर पद का चुनाव कराने के लिए निगम सदन की बैठक बुलाने की मंजूरी दे दी थी। शीर्ष अदालत ने 17 फरवरी को महापौर, उप महापौर और नगर निकाय की स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पहली बैठक बुलाने के लिए 24 घंटे के भीतर नोटिस जारी करने का आदेश दिया था।

इसे भी पढ़ें: Morbi bridge collapse: ओरेवा समूह ने पीड़ितों को पांच करोड़ रुपये मुआवजा देने की पेशकश की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों के बीच तीखी बहस के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद 24 जनवरी और फिर छह फरवरी को बुलाई गई दूसरी और तीसरी बैठक भी इस कवायद को पूरा करने में विफल रही और दोनों बैठकों को महापौर का चुनाव किए बिना स्थगित कर दिया गया। इस संकट ने वार्षिक बजट कार्यवाही को भी प्रभावित किया और वर्ष 2023-24 के लिए करों की अनुसूची 15 फरवरी को एमसीडी के विशेष अधिकारी द्वारा पारित की गई थी। नियमों के अनुसार करों की अनुसूची को 15 फरवरी को या उससे पहले सदन से पारित कराना होता है। हालांकि, शेष बजट 31 मार्च से पहले सदन द्वारा पारित होने की उम्मीद है, जैसा कि आवश्यक होता है।

प्रमुख खबरें

Manipur में जबरन वसूली करते दो उग्रवादी पकड़े गए, PREPAK और KCP से जुड़े हैं तार

प्रमोद तिवारी का दावा, Congress Revival से बैकफुट पर BJP, इसलिए Amit Shah को तोड़नी पड़ी चुप्पी

SIM Card Fraud Alert! SIM कार्ड को लेकर सख्त हुए नियम, लापरवाही पर 3 साल की जेल या 50 लाख रुपये तक जुर्माने का खतरा

Travel Tips: कम बजट में 2 दिन का सुकून देंगे Delhi NCR के पास स्थित Morni Hills और Sariska