न्यू मैक्सिको : जंगल की आग का सामना करने के लिए बाइडन ने संघीय सहायता बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

सांता फे (न्यू मैक्सिको)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को कहा कि वह न्यू मैक्सिको के लिए संघीय सहायता बढ़ा रहे हैं, क्योंकि यह राज्य अपने इतिहास में जंगलों में सबसे भयावह आग का सामना कर रहा है। आग निर्धारित मानकों के आधार पर वन सेवा द्वारा लगायी गयी थी। यह एक मानक प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य दहनशील झाड़ियों को साफ करना है।

इसे भी पढ़ें: चीन ने अमेरिका पर एशिया में समर्थन ‘हाईजैक’ करने के प्रयास का आरोप लगाया

राष्ट्रपति ने कहा, संघीय सरकार आपातकालीन प्रतिक्रिया और मलबे को हटाने की पूरी लागत का भुगतान करेगी। इस दौरान न्यू मैक्सिको की गवर्नर मिशेल लुजन ग्रिशम ने बाइडन से कहा, ‘‘आपके प्रशासन ने शुरू से ही चुनौतियों को स्वीकार किया है और संघीय सरकार को जिम्मेदारी लेनी होगी।’’ बाइडन ने कहा कि वह आग से हुए नुकसान की भरपाई प्रशासन द्वारा किये जाने के प्रस्ताव का भी समर्थन करते हैं, लेकिन इस तरह के कदम के लिए कांग्रेस की मंजूरी की आवश्यकता होगी।

प्रमुख खबरें

Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा

Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा