संसदीय प्रक्रियाओं को सुगमता, लोकतंत्र को मजबूती देगा नया संसद भवनः विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Dec 10, 2020

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की संसद के जिस नए भवन का भूमिपूजन किया है, वह न सिर्फ आकार में बड़ा होगा, बल्कि सभी आधुनिक सुविधाओं और प्रणालियों से युक्त भी होगा। संसद का यह नया भवन संसदीय प्रक्रियाओं में लगने वाले समय को कम करके उन्हें सुगम बनाएगा, वहीं देश में लोकतंत्र को विस्तार और मजबूती भी देगा। इस नए संसद भवन की नींव रखने पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताता हूं और उन्हें प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद देता हूं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राजधानी दिल्ली में संसद के नए भवन के भूमिपूजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।

 

इसे भी पढ़ें: नायब तहसीलदार के खिलाफ लामबंद हुए अभिभाषक, कलेक्टर ने हटाया

शर्मा ने आशा जताई कि जिस तरह से वर्तमान संसद ने आजादी के बाद देश को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है, उसी तरह नया संसद भवन देश को हर मोर्चे पर आत्मनिर्भर बनाने, भारतमाता के गौरव को परम शिखर पर पहुंचाने और विश्वमंच पर देश को एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। श्री शर्मा ने नए संसद भवन के लिए देश और प्रदेश की जनता को बधाई भी दी।    

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा