Freebies पर नई याचिका, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस

By अभिनय आकाश | Oct 15, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त देने के वादे को रिश्वत घोषित करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र और भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) को नोटिस जारी किया है। याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि चुनाव आयोग ऐसे वादों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल कदम उठाए। मामले पर कानूनी स्पष्टता की मांग के अलावा, याचिका में चुनाव आयोग से आग्रह किया गया है कि राजनीतिक दलों को चुनाव से पहले मुफ्त के वादे करने से रोकने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस मामले के नतीजे का भारत में चुनावी प्रथाओं पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है। याचिकाओं को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमत हुई थी, जब वकील और पीआईएल याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया ने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें: हाई कोर्ट जाओ, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में LG द्वारा 5 सदस्यों को नामित करने के खिलाफ याचिका पर दखल से SC का इनकार

याचिकाकर्ता का कहना है कि चुनावों को ध्यान में रखते हुए मुफ्त सुविधाएं देकर मतदाताओं को प्रभावित करने की राजनीतिक दलों की हालिया प्रवृत्ति न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा है, बल्कि संविधान की भावना को भी चोट पहुंचाती है। 

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी