Vivo और OnePlus की धमाकेदार एंट्री, 200MP Camera वाले 4 नए Smartphone मचाएंगे धमाल

By दिव्यांशी भदौरिया | May 08, 2026

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, भारत में मई के पहले हफ्ते में 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। बता दें कि, 4 से 9 मई की बीच वनप्लस और वीवो अपने नए डिवाइस लॉन्च करेंगी। इन फोन्स में एआई फीचर्स के साथ 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 6.3 इंच डिस्प्ले होगी। आमतौर पर इनकी कीमत 25,000 रुपए से लेकर 1.50 लाख रुपए तक होगी। आइए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।

वीवो X300 FE  स्मार्टफोन मई में लॉन्च होगा, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। इस फोन का डिस्प्ले 6.31-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन है । इसके बैक पैनल पर 3 कैमरे हैं, जो कि 50MP का मेन सेंसर (OIS के साथ), 50MP का पेरिस्कोप लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

 इस स्मार्टफोन की बैटरी 6500mAh की है। इसे चार्ज करने के लिए 90W की फास्ट चार्जिंग और 40W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

वीवो X300 अल्ट्रा

कैमरा- इस फोन में 200MP का मेन कैमरा, 50MP वाइड-एंगल और 50MP पेरिस्कोप लेंस वाला ट्रिपल सेटअप है। वीवो X300 अल्ट्रा में सेल्फी के लिए 50MP कैमरा और प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए ZEISS अल्ट्रा किट का सपोर्ट दिया गया है।

-प्रोसेसर और स्पीड- इस फोन की प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट 'स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5' प्रोसेसर दिया है, जो कि एकदम बेहतर परफॉर्मेंस देगा।

 -बैटरी और चार्जिंग- फोन में 6600mAh की  बड़ी बैटरी है, जो चार्ज करने के लिए 100W की सुपरफास्ट और 40W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

वनप्लस नोर्ड CE6

यह स्मार्टफोन भारत में लान्च 7 मई को हो चुका है। दरअसल, यह एक मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है, जो काफी मजबूत है। वहीं, पानी और धूल से बचाव करता है। इसमें IP69K तक की टॉप रेटिंग दी गई है।

 - डिस्प्ले और गेमिंग- इसमें 6.78-इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। बेहतर गेमिंग के लिए इसमें 'स्नैपड्रैगन 7s जेन 4' प्रोसेसर और एक खास टच रिफ्लेक्स चिप दी गई है, जिससे 144fps पर गेमिंग कर सकते हैं।

 - बैटरी- फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि इसकी हेल्थ 6 साल तक चलेंगी। इसके साथ ही इसमें 80W की फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। 

वनप्लस नोर्ड CE6 लाइट

यह फोन भारत में लॉन्च हो चुका है। वनप्लस नोर्ड CE6 लाइट में 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा है। इसके साथ ही यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है, जो इस फोन को काफी मजबूत बनाता है। 

 - परफॉर्मेंस और गेमिंग - इसमें डाइमेंसिटी 7400 अपेक्स प्रोसेसर और खास कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे गेम खेलते समय फोन गर्म न हो। इसमें 144FPS पर स्मूथ गेमिंग की जा सकेगी।

 - बैटरी और डिस्प्ले- वनप्लस नोर्ड CE6 लाइट में 7000mAh की दमदार बैटरी और 45W का फास्ट चार्जिंग मिलेगी। वहीं, इस फोन की 6.72-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। 

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान