हरभजन सिंह की पहली फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ का नया पोस्टर उनके जन्मदिन पर जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

मुंबई। क्रिकेटर हरभजन सिंह तमिल फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ से अभिनय की पारी की शुरुआत कर रहे हैं और फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को क्रिकेटर के 41वें जन्मदिन पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। सिंह इससे पहले ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘भज्जी इन प्रॉब्लम’ और ‘सेकंड हैंड हस्बैंड’ में मेहमान भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं और अब भज्जी एक मेकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र की भूमिका में दिखेंगे।

इसे भी पढ़ें: सारा अली खान के इन एथनिक लुक्स को रिक्रिएट करें दिखें स्टाइलिश

किरण रेड्डी मंडाडी और राम मद्दुकुरी इसके निर्माता हैं। ‘फ्रेंडशिप’ इस साल हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होने वाली है। सिंह, भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने 103 टेस्ट मैच खेले हैं और 417 विकेट लिये हैं। सिंह ने 236 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में 269 विकेट लिये हैं।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू