संजय दत्त के जन्मदिन पर KGF: Chapter 2 से सामने आया नया पोस्टर, बाबा ने कहा- थैंक्यू

By रेनू तिवारी | Jul 29, 2021

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) आज यानी 29 जुलाई को अपना 62वां जन्मदिन अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मना रहे हैं। इस खास दिन पर, केजीएफ: चैप्टर 2 (KGF: Chapter 2) के निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेता का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया। संजय दत्त यश-स्टारर केजीएफ: अध्याय 2 में अधीरा की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अधीर के अवतार में ही संजय दत्त का पोस्टर किया गया है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित केजीएफ: अध्याय 2 दिसंबर में रिलीज होने की संभावना है।

संजय दत्त ने केजीएफ टीम को धन्यवाद देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि फिल्म की रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। #KGFChapter2 पर काम करना अद्भुत रहा है। मुझे पता है कि आप सभी लंबे समय से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह इसके लायक होगा।

इस साल की शुरुआत में, केजीएफ: चैप्टर 2 के निर्माताओं ने भारी उम्मीदों के बीच फिल्म का टीज़र जारी किया। टीज़र को YouTube पर 200 मिलियन बार देखा जा चुका है और अभी भी देखा जा रहा है। यश ने सभी के साथ खुशखबरी साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force