भारत को वैभवशाली, शक्तिशाली बनाने में जुटे प्रदेश संगठन की नई टीम

By दिनेश शुक्ल | Jan 18, 2021

भोपाल। कुशाभाऊ ठाकरे जी जैसे हमारे पूर्वजों ने जिस सपने के लिए और जिस संगठन को खड़ा करने के लिए अपना जीवन खपा दिया, हमारे संगठन की नई टीम उन सपनों को साकार करेगी। प्रदेश के संगठन को नं.1 और देश में एक मिसाल बनाने के लिए काम करेगी। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी, नड्डा जी, अमित शाह जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, समृद्धशाली, शक्तिशाली और संपन्न भारत के निर्माण के लिए जो महायज्ञ चल रहा है, आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता इस महायज्ञ में अपनी आहुति डालेगा और संगठन की नई टीम इस महान काम में अपना सहयोग प्रदान करेगी। यह बात रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कार्यभार ग्रहण समारोह में उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कही। मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक एवं आभार सुश्री कविता पाटीदार ने माना।

इसे भी पढ़ें: हम सामूहिक नेतृत्व के साथ आगे बढ़ते हैं : विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। पूर्व में सभी अतिथियों के साथ पदाधिकारियों ने कार्यालय स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय, राजमाता जी एवं कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: छिंदवाड़ा जिले में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस, राजस्व और आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान

सरकार जनता के कल्याण और सेवा के लिए हैः चौहान

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था, प्रदेश को लूट लिया। अब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, लेकिन प्रत्येक कार्यकर्ता को यह बात याद रखनी चाहिए कि हमारी सरकार प्रदेश के विकास, जनता के कल्याण और मध्यप्रदेश को नंबर-1 राज्य बनाने के संकल्प की पूर्ति के लिए सत्ता में हैं और यही काम कर रहे हैं। चौहान ने कहा कि हमने प्रदेश में गुंडों, माफियाओं और मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चालू किया है और पूरा मलबा साफ होने से पहले प्रदेश की सफाई का यह अभियान नहीं रुकेगा। चौहान ने कहा कि कुछ लोग अभी भी भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं, उनसे मुकाबले के लिए हमारे सभी मोर्चों और कार्यकर्ताओं को तैयार रहना है।

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार ने आत्मनिर्भर नहीं कर्ज निर्भर बना दिया मध्य प्रदेश- जीतू पटवारी

सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

चौहान ने कहा कि कमलनाथ हमेशा कहते थे, पैसा नहीं है, पैसा नहीं है। लेकिन हम कहते हैं कोई कमी नहीं है। जब अच्छे मन से काम करते हैं, तो परमात्मा भी सहायता करता है। सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाना हमारे संगठन की, हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। चौहान ने कहा कि हम फिर से किसानों के खाते में पैसे डालने वाले हैं, लेकिन हमारे किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को उस समय किसानों के बीच मौजूद होना चाहिए। हम बैगा, सहरिया, भारिया बहनों के खातों में राशि डाल रहे हैं, तो हमारी महिला मोर्चा की बहनें वहां मौजूद हों। हम बेरोजगार युवाओं का हर माह एक लाख रोजगार उपलब्ध कराने के लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं, इसके लिए रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। जब ये मेले लगें तो उनमें हमारे युवा मोर्चा की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। जब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही गृह प्रवेश करें, तो हमारे कार्यकर्ता दीप जलाकर उन्हें गृहप्रवेश कराएं। चौहान ने कहा कि सरकार के कामों से आम कार्यकर्ता को जोड़ने के लिए हम जल्द ही पंचायत स्तर तक दीनदयाल समितयां बनाने जा रहे हैं, ताकि हर कार्यकर्ता यह महसूस कर सके कि सरकार के कामों में उसकी भी भागीदारी है।  

प्रमुख खबरें

Sri Lanka Airport पर 55,600 सिगरेट की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार

Indian Hockey Team का शर्मनाक प्रदर्शन, World Cup Selection पर दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल

GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर

Telangana के Hanamkonda में 1.25 करोड़ का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार