Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस की 'न्यू थीम', समृद्ध-आत्मनिर्भर भारत की नई दिशा

By अनन्या मिश्रा | Aug 15, 2025

आज यानी की 15 अगस्त को भारत के इतिहास का सबसे गौरवपूर्ण दिन है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश भारत अंग्रेजों से 200 से अधिक वर्षों की गुलामी से आजाद हुआ था। 15 अगस्त के मौके पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। हर साल स्वतंत्रता दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है, जोकि देश की प्रगति और दृष्टिकोण को दर्शाता है। वहीं इस बार का स्वतंत्रता दिवस काफी खास है, क्योंकि यह 79वां स्वतंत्रता दिवस है। 

79वां स्वतंत्रता दिवस

भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। साल 2025 में यह भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस होगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन देश भर के स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं सुबह लाल किले से प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण और भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होती है। इस दिन तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाते हैं। साथ ही देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों और सेनानियों को नमन किया जाता है।

प्रमुख खबरें

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित

Bhubaneswar में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस Encounter में घायल, कोर्ट ने 14 दिन की जेल भेजा