NLIU प्रोफेसर के यौन शोषण मामले में आया नया मोड़, छात्राओं ने कार्रवाही से किया इंकार

By सुयश भट्ट | Mar 12, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक यौन शोषण का मामला सामने आया है। जिसकी भोपाल पुलिस कमिश्नर ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन प्रोफेसर द्वारा छात्राओं से यौन शोषण मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया हैं। पीड़ित छात्राओं ने किसी भी तरह की कार्रवाही से इंकार किया है।

इसे भी पढ़ें:भारत में 24 घंटे में कोरोना के 3,614 नए मामले, 34 महीनों बाद पहली बार एक दिन में इतने कम केस 

वहीं कमिश्नर के निर्देश पर एसडीपी निधि सक्सेना ने जांच शुरू की है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित छात्राओं की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भोपाल के नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर द्वारा विद्यार्थियों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया था।

आपको बता दें कि मामला उजागर होने के बाद आरोपी प्रोफेसर से इस्तीफा ले लिया गया था । वहीं मामले की जांच भी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार एनएलआईयू में प्रोफेसर पर 500 से अधिक विद्यार्थियों ने अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर एनएलआईयू के छात्रों का संगठन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात कर शिकायत की थी।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!