चीन में कोरोना की नई लहर, 90 लाख की आबादी वाले शहर में लगाया लॉकडाउन

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2022

कोरोना ने एक बार फिर से चीन में दस्तक दे दी है। कोरोना के मामलों में आई तेजी को देखते हुए जिनपिंग सरकार ने पूर्वोत्तर के शहर चांगचुन में लॉकडाउन लगा दिया है। इस शहर की आबादी 90 लाख के करीब बताई जा रही है। लोगों को घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। जारी किए गए आदेशों के अनुसार, निवासी निर्दिष्ट कारणों से अपने घर नहीं छोड़ सकते हैं और उन्हें सामूहिक परीक्षण के तीन दौर से गुजरना पड़ता है। इसके अलावा, शहर के अधिकारियों ने सभी गैर-जरूरी व्यवसायों को बंद कर दिया है और परिवहन संपर्क को भी निलंबित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: चीन के प्रधानमंत्री ने यूक्रेन की स्थिति पर चिंता व्यक्त की, रूस पर प्रतिबंधों को गलत बताया

चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जीरो कोविड नीति को जल्द से जल्द हासिल करने के लिए चीन के पूर्वोत्तर प्रांत जिलिन की राजधानी चांगचुन में न्यूक्लिक एसिड परीक्षण किए जाएंगे। इसके साथ ही न्यूक्लिक एसिड के तीन और राउंड टेस्ट किए जाएंगे ताकि सभी छिपे हुए मामलों की खोज की जाए। 8 मार्च से चांगचुन में अब तक 48 कोविड के नए केस देखे गए हैं। 

प्रमुख खबरें

ओलंपिक में पीवी सिंधू अब भी विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती, कोच पुलेला गोपीचंद ने जताया भरोसा

पंजाब के अहम मुद्दों का समाधान करने में नाकाम रहे प्रधानमंत्री मोदी: आम आदमी पार्टी

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हुई, ला गुआइरा में भारी तबाही

सुबह कैमरा, रात में बंदूक... इजरायल ने UN में बवाल मचा दिया, ये देख भारत भी हैरान!