कम बजट में एन्जॉय करें New Year Celebration इन खूबसूरत वादियों में

By सूर्या मिश्रा | Dec 21, 2022

2023 के स्वागत प्लान बना रहें हैं तो खुश हो जाइये क्योकि इस बार साल के पहले दिन की शुरुआत वीकेंड से हो रही है। ऐसे में आप कहीं भी दो से तीन दिन के लिए न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जा सकते हैं। अगर आप कन्फ्यूज है डेस्टिनेशन और बजट को लेकर तो आप किसी भी कम बजट वाले हिल स्टेशन पर इंजॉय कर सकते हैं। उत्तराखंड के कुछ हिल स्टेशन आपके न्यू ईयर सेलिब्रेशन का मजा दुगना कर देंगे क्योकि आप यहां कम खर्च में भी पूरा इंजॉय कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन स्थानों के बारे में-

ऋषिकेश
ऋषिकेश का नाम सुनते ही आपके जेहन में रिवर राफ्टिंग, कैम्पिंग जैसी एक्टिविटीज़ आने लगती है। ऋषिकेश में साल भर देशी विदेशी पर्यटकों की भरमार रहती है। यहां बहुत सी धर्मशालाएं है जहां आप मुफ्त में भी ठहर सकते हैं। तीन दिन की ऋषिकेश ट्रिप का खर्च लगभग पांच हजार रूपये आ सकता है। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी 263 किलोमीटर है और किराया भी आपके बजट में है।

इसे भी पढ़ें: New Year Celebration के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन, जहां रहते हैं बड़ी संख्या में हिन्दुस्तानी

अल्मोड़ा
अल्मोड़ा दिल्ली से लगभग 305 किलोमीटर की दूरी पर है यहां पहुंचने में आपको 7 घंटे लगते हैं। अल्मोड़ा के पहाड़ो की खूबसूरती और यहां का जीरो पॉइंट डियर पार्क आपके न्यू ईयर सेलिब्रेशन को यादगार बना देंगे। अल्मोड़ा हिमालय के पहाड़ो से घिरा हुआ है। यहां भी आप कम बजट में एन्जॉय कर सकते हैं।
 
कसोल
कम पैसों में नए साल का स्वागत आप कसोल में कर सकते हैं। हिमांचल में बसा कसोल आपका मन मोह लेगा यहां की नैचुरल खूबसूरती आपके न्यू ईयर सेलिब्रेशन में चार चांद लगा देगी। कसोल जानें के लिए आपको दिल्ली से बस मिल जाएगी जिसका किराया 500-1000 तक हो सकता है। यात्रा में लगभग 12 घंटे लगते हैं। नजदीकी एयरपोर्ट कुल्लू है। कुल्लू यहां से लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर है। कसोल की ट्रिप भी कम पैसों में इंजॉय कर सकते हैं। यहां का मलाणा गांव भी घूम सकते हैं। यहां के घने जंगल और उनके बहती पार्वती नदी की खूबसूरती आपके सेलिब्रेशन को यादगार बना देंगे ।

प्रमुख खबरें

Matt Renshaw को मिली Australia टीम में जगह, वेदरल्ड दूसरे टेस्ट से बाहर

Augmont Enterprises IPO 21 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 750-788 रुपये तय

Thane के Ghodbunder Road पर भूस्खलन के बाद मलबा हटाकर यातायात चालू कराया गया

JSSC CGL और आउटसोर्सिंग एजेंसी TDPL की परीक्षाएं रद्द, छात्र आंदोलन पर लेंगे फैसला