New York के पास नाव पलटने से मां और 5 महीने की बच्ची की मौत, ऑपरेटर पर केस दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 10, 2026

न्यूयॉर्क, नौ अगस्त (एपी) अमेरिका में न्यूयॉर्क के बंदरगाह क्षेत्र में एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार एक महिला और उसकी पांच महीने की बेटी की मौत हो गई। नौका चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। अमेरिकी तटरक्षक बल ने रविवार को बताया कि अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं यह नाव अवैध रूप से किराये पर यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए तो इस्तेमाल नहीं की जा रही थी।

दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।” तटरक्षक बल के अनुसार, बाकी लोगों की हालत स्थिर थी। अमेरिकी तटरक्षक बल के न्यूयॉर्क सेक्टर के कमांडर कैप्टन डोरीन मैकार्थी ने कहा, “पिछली रात हुई इस घटना में लोगों की जान जाने से हमें बेहद दुख हुआ है। इस बेहद कठिन समय में हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवार और उनके प्रियजनों के साथ हैं।

हम अपनी सहयोगी एजेंसियों और उस मददगार नाव के बेहद आभारी हैं, जिसने तेजी से और बहादुरी से कार्रवाई करते हुए पानी से लोगों को निकालने में मदद की।

प्रमुख खबरें

Pakistan ने रोका बांग्लादेश का न्यूक्लियर फ्यूल, रूस से हुआ खुलासा

CEC Gyanesh Kumar को क्यों मिली कानूनी छूट? Rahul Gandhi ने PM Modi पर साधा तीखा निशाना

UNGA से लौटे विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले, PM Balen Shah की India यात्रा की तैयारी जारी

Russia Drone Attack: कीव में पावर ग्रिड पर रूस का भीषण हमला, बच्चे समेत 4 की मौत