कोरोना वायरस का असर, न्यूयॉर्क में सभी स्कूल,रेस्तरां और बार बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2020

न्यूयॉर्क। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के मद्देनजर न्यूयॉर्क में सोमवार से सभी स्कूल बंद रहेंगे जिससे करीब 11 लाख बच्चों को घर बैठना पड़ेगा। शहर के मेयर बिल डी ब्लासियो ने घोषणा की कि कम से कम 20 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे और संभवत: स्कूलों का यह वार्षिक सत्र पूरा होने तक भी वे बंद रह सकते हैं। इससे शहर के करीब 1,900 निजी स्कूल भी प्रभावित होंगे। कई निजी स्कूल पहले से भी बंद हैं।

गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने पहले ही स्कूलों के बंद होने की घोषणा कर दी थी लेकिन तब ये स्कूल मंगलवार से बंद होने वाले थे। इस बीच, एक खबर के अनुसार मेयर बिल डी ब्लासियो ने शहर में रेस्तरां और बार बंद रहने की घोषणा भी की है जहां केवल सामान घर ले जाने की सुविधा जारी रहेगी। लोग बार या रेस्तरां में बैठ नहीं सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: जयशंकर ने कोविड-19 संकट पर पोम्पिओ से फोन पर की चर्चा

ब्लासियो ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं रेस्तरां, बार और कैफे से केवल सामान घर ले जाने की सुविधा होने के संबंध में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ नाइट क्लब, सिनेमा घर, छोटे सिनेमाघर और समारोह स्थल सभी बंद करने होंगे। ’’ न्यूयॉर्क में पहले ही 500 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंधित लगा है।

प्रमुख खबरें

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश